भोपाल-इटारसी समेत कई स्टेशनों पर सुविधाओं को बेहतर बनाने और यात्रियों को साफ-सुथरा व गुणवत्ता वाला माहौल देने के लिए कैटरिंग (खानपान) और पे-एंड-यूज टॉ …और पढ़ें

भोपाल-इटारसी समेत कई स्टेशनों का बदलेगा चेहरा (AI से जनरेट इमेज)
HighLights
- भोपाल-इटारसी समेत कई स्टेशनों का बदलेगा चेहरा
- रेलवे स्टेशनों पर बेहतर खानपान और साफ-सफाई की तैयारी
- कैटरिंग और पे-एंड-यूज टॉयलेट के लिए टेंडर जारी
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं खराब खानपान और गंदे टायलेट को देखते हुए अब बड़ा कदम उठाया है। स्टेशनों पर सुविधाओं को बेहतर बनाने और यात्रियों को साफ-सुथरा व गुणवत्ता वाला माहौल देने के लिए कैटरिंग (खानपान) और पे-एंड-यूज टायलेट के संचालन के लिए टेंडर जारी किया है। जिससे सफर अब पहले से ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनने की उम्मीद है।
इन स्टेशनों पर होगा काम
कैटरिंग के लिए भोपाल, इटारसी, बीना/बीओआर, नर्मदापुरम/नरसिंहपुर, होशंगाबाद सेक्शन और गुना जैसे स्टेशनों को शामिल किया गया है, जहां ये ठेके 5 साल की अवधि के लिए होंगे। वहीं पे-एंड-यूज टॉयलेट के ठेके भोपाल और गुना स्टेशनों पर 3 साल के लिए दिए जाएंगे।




