भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के विरोध के खिलाफ जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। सीएम मोहन यादव सहित कई नेताओं ने भाग लिया। …और पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)
HighLights
- भोपाल में महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा आयोजित
- महिला आरक्षण बिल विरोध के खिलाफ प्रदर्शन किया गया
- मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल हुए भोपाल
भोपाल। भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के विरोध के खिलाफ निकाली गई। इस अवसर पर छह विशेष रथ तैयार किए गए, जिनके साथ पैदल मार्च भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए और उन्होंने महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यात्रा में मंत्री निर्मला भूरिया, संपतिया उइके, राज्य मंत्री कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, लता वानखेड़े, कविता पाटीदार, माया नारोलिया और सुमित्रा वाल्मीकि सहित कई महिला जनप्रतिनिधि मौजूद रहीं।
यह विरोध लोकसभा में 17 अप्रैल को महिला आरक्षण से जुड़े 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न होने के बाद सामने आया है। इस विधेयक में लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव था, जिसे पारित होने के लिए आवश्यक 352 वोट नहीं मिल सके।
मातृशक्ति देगी इसका जवाब
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने इस विधेयक के गिरने पर जश्न मनाकर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति इसका जवाब देगी और अब याचना नहीं, रण होगा।




