Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

एक दिन में 2 हार, ‘ब्लैक डे’ से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया

 

एक मैच लंदन, तो दूसरा बेलफास्ट में खेला गया. चंद मिनटों के भीतर दोनों भारतीय टीम अपना-अपना मैच हार गईं. एक तरफ आयरलैंड ने मेंस टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार भारत से सीरीज जीती है, दूसरी ओर टीम इंडिया महिला वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. दोनों ही हार दिल तोड़ देने वाली रहीं, जो भारतीय टीम के लिए ‘ब्लैक डे’ से कम तो बिल्कुल नहीं रहा.

आखिरी ओवर में हारी मेंस टीम

पहले मेंस टी20 क्रिकेट की बात करें तो बेलफास्ट में भारत और आयरलैंड की टीम आमने-सामने आईं. आयरिश टीम पहला मैच 34 रन से जीत चुकी थी और दूसरे मुकाबले में उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बना लिए थे. कप्तान श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन से लेकर बड़े-बड़े धुरंधर फ्लॉप हो गए. तिलक वर्मा ने 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन नासमझी भरा शॉट खेलकर आउट हो गए.

मुकाबला आखिरी ओवर तक चल, जिसमें भारत को 20 रन बनाने थे. हर्षित राणा क्रीज पर थे और सामने हैरी टेक्टर थे. हर्षित राणा से पहली गलती ये हुई कि वे नो-बॉल, वो भी फुल टॉस पर छक्का या चौका नहीं मार पाए. वहीं तीसरी गेंद पर अर्शदीप को सिंगल रन देना भी भारतीय टीम को भारी पड़ा. नतीजन भारत 1 रन से मैच हार गया. श्रेयस अय्यर के कप्तानी करियर की शुरुआत शर्मनाक सीरीज हार से हुई है.

भारत वर्ल्ड कप से बाहर

दूसरी ओर लंदन स्थित लॉर्ड्स मैदान में भारतीय महिला टीम सेमी फाइनल की लड़ाई लड़ रही थी. सेमीफाइनल में जाने के लिए उसे 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 169 या उससे कम स्कोर पर रोकना था. कंगारू टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई. इसी के साथ भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गया. 19 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में भारत कभी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं उठाया पाया है.

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply