Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

घर के बाहर बदमाश का हंगामा, शिकायत पर नहीं पहुंची डायल-112, थाने पहुंचा युवक तो कर दिया चाकू से हमला

 

भोपाल में बदमाशों के उत्पात की शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस के समय पर न पहुंचने पर जब वह थाने पहुंचा, तो वहां बदमाश भी आ गए। युवक जैसे …और पढ़ें

घर के बाहर बदमाश का हंगामा, शिकायत पर नहीं पहुंची डायल-112, थाने पहुंचा युवक तो कर दिया चाकू से हमला

थाने के बाहर युवक पर चाकू से हमला (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. शिकायत पर नहीं पहुंची डायल-112
  2. शिकायत करने थाने पहुंचा था युवक
  3. पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी

भोपाल। स्टेशन बजरिया क्षेत्र में घर के बाहर बदमाशों के उत्पात की शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। डायल-112 की मदद समय पर नहीं मिलने से पीड़ित युवक जब थाने पहुंचा, तो बदमाश भी उसका पीछा करते हुए पहुंच गए। वहीं युवक जैसे ही थाने से बाहर निकला तो कुछ ही दूर उस पर चाकू से हमला कर दिया। बजरिया थाना पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया है।

समझाने से नहीं माने बदमाश

पुलिस के अनुसार विजय नगर निवासी 26 वर्षीय हेमंत कुमार अपने घर के सामने किराना दुकान संचालित करता है। शुक्रवार रात दो युवक शराब के नशे में उसके घर के सामने सड़क पर हंगामा कर रहे थे। हेमंत ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उसने डायल-112 पर कॉल किया, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मजबूर होकर हेमंत खुद थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंच गया।

 

थाने के बाद युवक पर चाकू से हमला

बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों आरोपित भी उसके पीछे थाने पहुंच गए और वहां भी विवाद करने लगे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया, लेकिन जैसे ही हेमंत थाने से बाहर निकला, आरोपितों ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। वार उसकी गर्दन पर किया गया, लेकिन हेमंत के झुकने से चाकू कंधे में जा लगा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों करोंद निवासी सोनू साहू (32) और अशोका गार्डन निवासी हर्षित यादव (23) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शिल्पा कौरव का कहना है कि फरियादी के भाई से आरोपित हर्षित का पूर्व का विवाद था। वह शराब के नशे में उसके घर के सामने हंगामा कर रहा था। डायल-112 मौके पर क्यों नहीं पहुंची, इसकी जांच की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply