Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

घर की दीवार में छेद कर ट्रांसफार्मर से खींचे तार; पकड़े जाने पर अधिकारी से बोले- ‘हाथ-पैर तोड़ देंगे’

 

करौंद क्षेत्र में बिजली चोरी पर कार्रवाई करने पहुंचे सहायक अभियंता को जान से मारने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी गई। निशातपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की …और पढ़ें

भोपाल में बिजली चोरी और सीना जोरी : घर की दीवार में छेद कर ट्रांसफार्मर से खींचे तार; पकड़े जाने पर अधिकारी से बोले- 'हाथ-पैर तोड़ देंगे'

प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. करौंद जोन के सहायक अभियंता को जान से मारने की धमकी, निशातपुरा थाने में एफआईआर
  2. आरोपी महिला तीसरी बार बिजली चोरी करते पकड़ी गई, 1.5 लाख रुपये का आकलन बिल जारी
  3. दीवार में सेंध लगाकर ट्रांसफार्मर से सीधे बिजली चोरी, छह साल में तीसरी बार पकड़ी गई

भोपाल। राजधानी के करौंद क्षेत्र में बिजली चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने घर की दीवार में सेंध लगाकर पास स्थित ट्रांसफार्मर की लो टेंशन (एलटी) बुशिंग से सीधे तार जोड़कर बिजली चोरी का स्थायी इंतजाम कर रखा था। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम ने कार्रवाई के दौरान इस अवैध कनेक्शन का खुलासा किया।

छह साल में तीसरी बार पकड़ी गई बिजली चोरी

बिजली कंपनी के अनुसार आरोपी महिला आबिदा वर्ष 2021 और 2024 में भी इसी तरह बिजली चोरी करते हुए पकड़ी जा चुकी है। पिछले छह वर्षों में यह तीसरी बार है जब उसके खिलाफ बिजली चोरी की कार्रवाई की गई है।

 

कार्रवाई के दौरान इंजीनियर को दी धमकी

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के डीजीएम डी.के. तिवारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान महिला के बेटे ने करौंद जोन के सहायक अभियंता महेश कोली को जान से मारने और भविष्य में कार्रवाई करने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी। सरकारी कार्य में बाधा और धमकी देने के मामले में निशातपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बिजली कंपनी ने आरोपी महिला के खिलाफ बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज कर करीब 1.5 लाख रुपये का आकलन बिल भी जारी किया है।

एलटी बुशिंग से सीधे बिजली लेना जानलेवा

डीजीएम डी.के. तिवारी के अनुसार ट्रांसफार्मर की एलटी बुशिंग वह हिस्सा होता है, जहां से कम वोल्टेज की बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाती है। इस पर सीधे तार डालकर बिजली लेना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे करंट लगने, आग लगने और ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने का गंभीर खतरा भी बना रहता है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply