भोपाल में डाटा इंजीनियर ने आत्महत्या का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज …और पढ़ें

अशोका गार्डन इलाके में दुष्कर्म का मामला। (फाइल फोटो)
HighLights
- बातचीत बंद की तो महिला मित्र को दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
- आरोपी इंजीनियर लंबे समय से करता रहा पीड़िता का शारीरिक शोषण
- अशोका गार्डन पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी फिलहाल फरार
भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में एक डाटा इंजीनियर ने दोस्ती और भावनाओं को कलंकित करते हुए रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। बातचीत बंद करने से बौखलाए इस पढ़े-लिखे युवक ने पहले खुदकुशी का नाटक रचा और फिर मदद करने पहुंची छात्रा का दुष्कर्म किया।
आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और लंबे समय तक छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। शिकायत पर अशोका गार्डन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मोहम्मद आकिब नामक युवक अशोका गार्डन क्षेत्र में रहता है। वह डाटा इंजीनियर है। एक साल पहले शादी समारोह के दौरान उसकी जान-पहचान एक 23 साल की युवती से हुई थी। वह निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है। दोनों के बीच दोस्ती हुई। मोहम्मद आकिब लगातार उसको प्रपोज करने लगा। छात्रा ने होकर बातचीत बंद कर दी।
धमकाकर वीडियो किया रिकॉर्ड
- आकिब लगातार उससे बातचीत का प्रयास करता रहा, लेकिन युवती ने संपर्क तोड़ दिया। अगस्त 2025 में आकिब ने युवती को फोन और मैसेज के माध्यम से खुदकुशी करने की धमकी तक दे डाली। उसने गले में फंदे लगी फोटो भेजी, तो युवती तुरंत उसके घर समझाने के लिए पहुंची।
- आकिब ने इसी बात का फायदा उठाकर जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाए। वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। आरोपी इन्हीं के जरिए पीड़िता को धमकाकर शोषण करता रहा।




