यात्रियों की बढ़ती संख्या और किफायती एसी यात्रा की मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से संचालित 10 प्रमुख ट्रेनों में कोच व्यवस्था में अहम बदलाव क …और पढ़ें
HighLights
- भोपाल की 10 ट्रेनों में लगेगा ‘इकोनॉमी’ एसी कोच
- एसी-3 टियर की जगह अब इकोनॉमी कोच का सफर
- कम किराए में सफर करेंगे यात्री, जून से मिलेगी सुविधा
भोपाल। यात्रियों की बढ़ती संख्या और किफायती एसी यात्रा की मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से संचालित 10 प्रमुख ट्रेनों में कोच व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। अब इन ट्रेनों में एक एसी-3 टियर कोच की जगह थर्ड एसी इकोनॉमी कोच जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को कम किराए में एसी यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। रेलवे के अनुसार, यह बदलाव चरणबद्ध तरीके से जून से लागू होगा।
विभिन्न ट्रेनों के लिए समय-सारणी और तिथियां
रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस (12185/12186) में यह सुविधा 15 और 16 जून से शुरू होगी। इसी तरह रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12155/12156) में 17 और 20 जून से बदलाव लागू होगा। भोपाल-सिंगरौली (22165/22166), भोपाल-चोपन (11633/11634) और भोपाल-धनबाद (11631/11632) एक्सप्रेस ट्रेनों में भी 20 से 24 जून के बीच अलग-अलग तिथियों से यह सुविधा शुरू की जाएगी।




