कंपनी के सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से अब तक पूरे कार्यक्षेत्र में छह लाख 11 हजार से अधिक नए कनेक्शन निर्धारित समयावधि में प्रदान किए जा चुके हैं।

नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान।
HighLights
- सरल संयोजन पोर्टल से नए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया हुई आसान
- 10 किलोवाट तक के अस्थाई कनेक्शन की प्रक्रिया भी हुई आसान
- विद्युत वितरण कंपनी ने प्रक्रिया को किया पूरी तरह हुई ऑनलाइन
भोपाल। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए नया बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को सरल और ऑनलाइन कर दिया है। कंपनी के “सरल संयोजन पोर्टल” के माध्यम से अब तक पूरे कार्यक्षेत्र में छह लाख 11 हजार से अधिक नए कनेक्शन (दस किलोवाट तक के अस्थायी कनेक्शन सहित) निर्धारित समयावधि में प्रदान किए जा चुके हैं। इनमें से केवल भोपाल शहर और ग्रामीण वृत्त में ही एक लाख 21 हजार 619 कनेक्शन दिए गए हैं।
‘उपाय’ ऐप और पोर्टल से घर बैठे मिल रहे कनेक्शन
कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया कि जुलाई 2023 से शुरू हुए इस पोर्टल के जरिए उपभोक्ताओं को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदक कंपनी के सरल संयोजन पोर्टल या “उपाय” ऐप पर जाकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।




