गुरुवार को रतलाम और छिंदवाड़ा में लू का असर रहा, जबकि भोपाल समेत अधिकांश शहरों में लोग तीखी धूप और उमस से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों म …और पढ़ें

मध्य प्रदेश के 8 जिलों में लू का अलर्ट
HighLights
- मध्य प्रदेश के 8 जिलों में लू का अलर्ट
- 18 अप्रैल तक जारी रहेगा गर्मी का सितम
- 44 डिग्री तक जा सकता है पारा
भोपाल। मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं और प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। विदर्भ में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने और राजस्थान-गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के कारण एमपी के कई शहर भट्टी की तरह तप रहे हैं। गुरुवार को रतलाम और छिंदवाड़ा में लू का असर रहा, जबकि भोपाल समेत अधिकांश शहरों में लोग तीखी धूप और उमस से बेहाल रहे।
इस सीजन का सबसे अधिक तापमान गुरुवार को नर्मदापुरम में 43.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में पारा 40 से 43 डिग्री के बीच रहा, वहीं पूर्वी हिस्सों में यह 39 से 42 डिग्री के दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 8 जिलों नर्मदापुरम, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में लू चलने की संभावना जताई है।
19 अप्रैल से बदलेगा मौसम
तपती गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि 18 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने के बाद 19 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश के निचले पश्चिमी इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान
शहर — अधिकतम — न्यूनतम
भोपाल — 40.5 — 23.6
इंदौर — 40.1 — 21.7
ग्वालियर — 40.5 — 21.5
जबलपुर — 41.4 — 23.0
नोट — तापमान डिग्री सेल्सियस में।




