मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने बुधनी, दमोह …और पढ़ें

MP में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर होगी भर्ती (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
- स्वास्थ्य विभाग में 3500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग ऑफिसर एवं ट्यूटर के 2317 पदों पर होगी भर्ती
- अस्पताल सहायकों के 1200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होगी शुरू
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग के अधिकारियों से भर्ती का प्रस्ताव शीघ्र कर्मचारी चयन मंडल को भेजने के लिए कहा है।
डिप्टी सीएम ने भर्ती प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
उन्होंने बुधनी, दमोह एवं छतरपुर मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी तेज करने के निर्देश दिए। बता दें कि इन कॉलेजों को इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ करने के लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने नेशनल मेडिकल कमीशन को प्रस्ताव भेजा है। ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग जल्द शुरू करने को कहा।




