शुक्रवार को मुबारकपुर पुल पर हादसा हाे गया। यहां परवलिया थाना क्षेत्र में पुल से गिरने के बाद करीब 30 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
HighLights
- परवलिया थाना क्षेत्र में पुल से गिरने के बाद करीब 30 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई
- शिनाख्त नहीं हो सकी, पुलिस आसपास के थानों की गुमशुदगी रिपोर्ट से मिलान कर रही है
- परवलिया थाना क्षेत्र पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच में जुटी है
भोपाल। शुक्रवार को परवलिया थाना क्षेत्र में स्थित मुबारकपुर पुल से गिरने के बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
35 फीट नीचे गिरी महिला
थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला गांधीनगर की ओर से पैदल आई थी। इसके बाद वह मुबारकपुर पुल से इंदौर मार्ग की ओर लगभग 35 फीट नीचे गिर गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट का मिलान कर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के कारणों की जांच जारी है।




