Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

रिटायर्ड जज मां गिरीबाला सिंह और वकील बेटे समर्थ को कोर्ट में पेश करने निकली CBI

 

ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह को सीबीआई शुक्रवार को विशेष कोर्ट में पेश करेगी। …और पढ़ें

Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज मां गिरीबाला सिंह और वकील बेटे समर्थ को कोर्ट में पेश करने निकली CBI

फाइल फोटो।

HighLights

  1. ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को आज विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा
  2. सीबीआई दोनों आरोपितों की रिमांड मांग सकती है
  3. एजेंसी ने घटनास्थल की दोबारा जांच और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की पड़ताल की है

भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह को सीबीआई शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश करने निकल चुकी है। एजेंसी दोनों आरोपितों से पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है।

सीबीआई ने 8 घंटे की पूछताछ

गुरुवार को सीबीआई ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ के बाद गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया था। इससे पहले एजेंसी ने घटनास्थल की दोबारा जांच, मैपिंग और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की पड़ताल की थी।

मामले में समर्थ सिंह की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। पुलिस ने उसे 22 मई को जबलपुर से गिरफ्तार किया था। 23 मई को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे सात दिन की रिमांड पर लिया गया था। बुधवार को अदालत ने उसे सीबीआई कस्टडी में भेज दिया।

 

सीबीआई को मामले के कई अहम बिंदुओं पर अभी पूछताछ और साक्ष्य जुटाने हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply