Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस आते ही एस्केलेटर बंद, यात्रियों ने उठाए सवाल; संदेह में कुलियों की भूमिका

 

भोपाल के रानी कमलापति और भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम ट्रेनों के दौरान एस्केलेटर बंद होने की शिकायतें बढ़ीं। यात्रियों ने जांच की मांग की, रेलवे ने …और पढ़ें

वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस आते ही एस्केलेटर बंद, यात्रियों ने उठाए सवाल; संदेह में कुलियों की भूमिका

वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस आते ही एस्केलेटर बंद होने से यात्री परेशान हैं। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. प्रीमियम ट्रेनों के समय एस्केलेटर बंद होने की शिकायतें बढ़ीं।
  2. बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
  3. यात्रियों ने कुलियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए।

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए एस्केलेटर अब सवालों के घेरे में हैं। यात्रियों का कहना है कि जैसे ही वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस और भोपाल एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें प्लेटफार्म पर पहुंचती हैं, तो कई बार एस्केलेटर बंद हो जाते हैं।

इसका सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और भारी सामान लेकर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ता है। ऐसे में यात्रियों के सामने या तो सीढ़ियां चढ़ने की मजबूरी होती है या फिर कुली की सेवा लेने का विकल्प बचता है। लगातार सामने आ रहे वीडियो और यात्रियों की शिकायतों ने रेलवे की व्यवस्था और कुलियों की भूमिका, दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

प्रीमियम ट्रेनों के समय ही क्यों बंद होते हैं एस्केलेटर?

  • यात्रियों का कहना है कि सामान्य समय में एस्केलेटर चलते रहते हैं, लेकिन जैसे ही प्रीमियम ट्रेन प्लेटफार्म पर आती है, कई बार एस्केलेटर बंद मिलते हैं। इससे भारी सामान लेकर फुटओवर ब्रिज तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई यात्रियों का आरोप है कि ऐसी स्थिति में उन्हें मजबूरी में कुली करना पड़ता है।
  • सवाल यह है कि यदि यह केवल तकनीकी खराबी है, तो शिकायतें सबसे अधिक उन्हीं ट्रेनों के समय क्यों आती हैं, जिनमें यात्रियों की संख्या और सामान अपेक्षाकृत अधिक होता है?

जांच और कार्रवाई की मांग तेज

रेलवे स्टेशन यात्रियों की सुविधा के लिए हैं, लेकिन यदि एस्केलेटर जानबूझकर बंद किए जा रहे हैं तो यह गंभीर मामला है। यात्रियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि किसी कर्मचारी, ठेकेदार या कुली की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply