Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

एआर रहमान के कॉन्सर्ट में संगीत की धुन पर थिरकी चोरों की उंगलियां! भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच उड़ाए कई महंगे मोबाइल

 

राजधानी के भेल दशहरा मैदान में शनिवार को संगीतकार एआर रहमान के लाइव कॉन्सर्ट में चोरों ने जमकर फायदा उठाया। भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कई मोबाइल पार …और पढ़ें

 

भोपाल: एआर रहमान के कॉन्सर्ट में संगीत की धुन पर थिरकी चोरों की उंगलियां! भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच उड़ाए कई महंगे मोबाइल

HighLights

  1. एआर रहमान कॉन्सर्ट के दौरान 5 आईफोन समेत कई मोबाइल चोरी होने की शिकायतें सामने आईं
  2. आयोजन के बीच गोविंदपुरा में बाइक सवार बदमाशों ने एम्स सर्जन से मोबाइल झपट लिया
  3. पुलिस CEIR पोर्टल और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपितों की तलाश में जुटी

भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार रात आयोजित संगीतकार एआर रहमान के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान चोरों और झपटमारों ने जमकर उत्पात मचाया।

भेल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारी भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इनमें पांच आईफोन समेत अन्य महंगे मोबाइल शामिल बताए जा रहे हैं।

एम्स सर्जन से मोबाइल झपटा

इसी बीच गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एम्स के एक सर्जन के हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए। खास बात यह रही कि वारदात उस समय हुई, जब कार्यक्रम के चलते आसपास भारी पुलिस बल तैनात था। इसके बावजूद आरोपित आसानी से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार रचना टॉवर निवासी डॉ. वीरेंद्र वर्मा एम्स में सर्जन हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे भोजन के बाद वह कॉलोनी में टहल रहे थे और मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया।

 

घटना इतनी तेजी से हुई कि डॉ. वर्मा कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश मौके से भाग निकले।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर आरोपितों की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

वहीं रचना नगर इलाके में भी रात करीब नौ बजे एक अन्य व्यक्ति से करीब 80 हजार रुपये कीमत का मोबाइल झपटे जाने की घटना सामने आई है।

सर्च की जा रही मोबाइल की लोकेशन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई लोगों ने मोबाइल गुम होने और चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। सभी मोबाइल की CEIR पोर्टल के माध्यम से लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

अत्यधिक भीड़ होने के चलते कई लोगों ने अपने मोबाइल मिसिंग होने की शिकायत की थी। प्रारंभिक जांच में बदमाशों की गतिविधियां कैमरों में कैद होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।- अवधेश सिंह तोमर,थाना प्रभारी, गोविंदपुरा

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply