भोपाल के जाटखेड़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों और कांग्रेस ने विरोध किया। बिना पुनर्वास मकान तोड़ने से परिवार बेघर हुए, आंदोलन की च …और पढ़ें

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने किया विरोध। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)
HighLights
- जाटखेड़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर लोगों का विरोध
- 20 से अधिक परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस
- बिना पुनर्वास मकान तोड़ने से लोगों में नाराजगी बढ़ी
भोपाल। जाटखेड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों के साथ ही कांग्रेस ने भी विरोध जताया है। जाटाखेड़ी में 20 से अधिक परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए हैं, जिनमें से कुछ मकानों को तोड़ दिया है।
प्रभावित परिवारों ने कहा कि उन्हें बिना स्थायी पुनर्वास के बेदखल किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से पुनर्वास की मांग की।
कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला ने बताया कि यह बस्ती 20 से 30 साल पुरानी है। यहां रह रहे परिवारों को अचानक हटाना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी पुनर्वास नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुज निकेश चौहान और जिलाध्यक्ष रोहित राजपूत भी मौजूद रहे।
प्रशासन की कार्रवाई से बढ़ी नाराजगी
प्रभावित लोगों ने कहा कि सीमित संसाधनों में जीवनयापन कर रहे परिवारों के सिर से अचानक छत छिन गई है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।




