Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

IPL में प्लेऑफ में नहीं पहुंचने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलती है? जानें CSK और LSG को मिलेगा कितना पैसा

 

इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीतने वाली टीम को हर साल बंपर प्राइज मनी मिलती है. चैंपियन और उपविजेता टीम पर खूब सारा पैसा बरसता है, वहीं प्लेऑफ में जाने वाली टीमों को भी प्राइज मनी का कुछ हिस्सा दिया जाता है. मगर पूरे सीजन मेहनत तो प्रत्येक टीम करती है, क्या प्लेऑफ में ना जाने वाली टीम खाली हाथ घर लौट जाती है. यहां जानिए चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स समेत प्लेऑफ में ना जाने वाली टीमों को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

आमतौर पर जब भी कोई ICC टूर्नामेंट खेला जाता है, प्राइज पूल सभी टीमों में बांटा जाता है. उदाहरण के तौर पर प्राइज पूल 50 करोड़ रुपये का है, तो उसे विजेता और उपविजेता के अलावा टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों में बांटा जाता है. मगर आईपीएल के लिए BCCI ने ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है.

जो टीम आईपीएल के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाती, उसे कोई प्राइज मनी नहीं मिलती है. इसका मतलब चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और बाहर होने वाली अन्य टीमों को किसी भी तरह की प्राइज मनी नहीं मिलेगी.

प्लेऑफ वाली टीमों को कितना पैसा?

आईपीएल 2026 की प्राइज मनी को लेकर BCCI ने अब तक आधिकारिक रूप से कोई एलान नहीं किया है. आईपीएल 2025 को याद करें तो पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी. वहीं उपविजेता पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये मिले थे. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ और चौथे स्थान पर रही टीम को 6.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी.

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply