Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

लुंगी एनगिडी की हेल्थ पर आया अपडेट, कैच लेते समय हुए थे चोटिल; मैदान पर आई थी एंबुलेंस

 

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की चोट पर बड़ा अपडेट आया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में एक कैच पकड़ते वक्त एनगिडी का सिर जमीन से टकरा गया था, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था. अच्छी खबर यह है कि एनगिडी का स्वास्थ्य अच्छा है और बहुत जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने हवाई शॉट लगाया था. लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने के प्रयास में बैलेंस बिगड़ने के कारण पीछे की ओर गिर गए थे और उनका सिर बहुत झोर से जमीन से टकरा गया था. एनगिडी कैच नहीं पकड़ पाए और काफी देर तक मैदान पर ही लेटे रहे. फिजियो और मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर आई.

एनगिडी की चोट के कारण खेल करीब 15 मिनट तक रुका रहा. कुछ देर बाद दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज को स्ट्रेचर पर लिटाया गया और मैदान में एम्बुलेंस बुलाई गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दर्शक भी चुप हो गए और मैदान में पूरी तरह सन्नाटा छा गया था. सिर और गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें BLK-Max अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

11 मिनट में अस्पताल पहुंची एम्बुलेंस

जैसे ही सूचना मिली, एसीपी ट्रैफिक (सेंट्रल) संजय सिंह ने तुरंत एक्शन लिया और पुलिस कंट्रोल रूम से समन्वय कर ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की टीम ने तेजी और समझदारी दिखाते हुए भारी ट्रैफिक के बीच एम्बुलेंस के लिए रास्ता साफ किया.

हेल्थ पर आया ताजा अपडेट

ताजा अपडेट यह है कि लुंगी एनगिडी का स्वास्थ्य अच्छा है और जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि एनगिडी अगला मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं. दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच 27 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होगा. एनगिडी की जगह मैदान पर विप्रज निगम कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर फील्डिंग करने आए थे.

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 264 रन बनाए थे. जवाब में श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत पंजाब किंग्स ने 265 रनों का टारगेट हासिल करके IPL में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड बनाया.

यह भी पढ़ें:

IPL खेले इस खिलाड़ी ने मैच से पहले किया कोकीन का नशा, न्यूजीलैंड के इस प्लेयर पर लगा इतने साल का बैन

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply