Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

‘पढ़ाई और जिंदगी से तंग आ चुकी हूं…’, भोपाल में इंजीनियरिंग की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

 

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में बीटेक प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना शनिवार सुबह सामने आई, जब उसके पिता ने कमरे…और पढ़ें

'पढ़ाई और जिंदगी से तंग आ चुकी हूं...', भोपाल में इंजीनियरिंग की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

भोपाल में बीटेक छात्रा ने लगाई फांसी (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. भोपाल में बीटेक छात्रा ने लगाई फांसी
  2. छात्रा ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
  3. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र में बीटेक प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना शनिवार सुबह सामने आई, जब उसके पिता ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने लिखा है कि वह पढ़ाई और जीवन से तंग आ चुकी है। उसने लिखा कि वह मौत की जिम्मेदार स्वयं है। पुलिस के अनुसार कोटरा सुल्तानाबाद निवासी अंजली राय, पिता देवनाथ राय, ने इसी वर्ष एक निजी इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था।

 

छात्रा ने इसी साल कॉलेज में लिया था प्रवेश

उसके पिता शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार में एक भाई और एक बहन भी हैं। शनिवार सुबह जब अंजली काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो स्वजनों ने दरवाजा खोला। अंदर वह फंदे पर लटकी मिली।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना तत्काल कमला नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया, पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरूपा पांडे का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्रा मानसिक रूप से तनाव में थी। उसके खुदकुशी के कारणों की जांच के लिए मोबाइल व अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply