Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला

 

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC के एंटी डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के लिए तीन महीने का प्रतिबंध लगाया गया. उन्होंने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था, जांच हुई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए नवाज पर तत्काल प्रभाव से 3 महीने का बैन लगा दिया.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के बाद ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने कार्बोक्सी-टीएचसी ड्रग का सेवन किया था. 32 वर्षीय पाक क्रिकेटर ने भी आरोपों को स्वीकार कर लिया है. हालांकि उनका कहना है कि यह पदार्थ उन्होंने परफॉरमेंस बूस्ट करने के लिए नहीं लिया था.

मोहम्मद नवाज पर बैन 1 मई से लागू हुआ था, लेकिन आईसीसी का रिहैब प्रोग्राम पूरा करने के बाद उनपर लगे प्रतिबंध की समयावधि 3 महीने से घटाकर एक महीना कर दी गई थी. नवाज पहले ही ढाई महीने का सस्पेंशन झेल चुके हैं और रिहैब कार्यक्रम के बाद उनपर से प्रतिबंध हट गया है.

आईसीसी के एंटी-डोपिंग कोड के तहत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 7 मई को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच और प्रतिबंध शुरू होने की तारीख, 1 मई तक नवाज ने जो भी मैच खेला, उनके रिकॉर्ड को अमान्य करार दिया गया. बता दें कि मोहम्मद नवाज टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले के बाद पाकिस्तान टीम के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं.

मोहम्मद नवाज ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में पाकिस्तान के लिए अब तक 148 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 169 विकेट लेने के अलावा 1593 रन भी बनाए हैं. उन्हें आखिरी बार PSL 2026 में खेलते देखा गया, जहां एलिमिनेटर मुकाबले में उनकी टीम मुल्तान सुल्तान को हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ हार मिली थी.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply